Friday, August 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

CRPF Jawan Ayub Ansari Death

बक्सर के खरगपुरा गांव निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के हेड कांस्टेबल अयूब अंसारी का जम्मू में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

.

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।

अयूब अंसारी साल 1985 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में भर्ती हुए थे। उन्होंने लगभग चार दशकों तक देश की सेवा की और इस दौरान विभिन्न स्थानों पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। जम्मू में तैनाती के दौरान भी वे अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहे।

परिजनों और ग्रामीणों के बीच शोक का माहौल

अयूब अंसारी अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों और ग्रामीणों के बीच शोक का माहौल बन गया। रिश्तेदार और ग्रामीण शोकाकुल परिवार के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।

ग्रामीणों ने अयूब अंसारी के देश सेवा में दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अयूब अंसारी ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा मातृभूमि की सेवा में समर्पित कर दिया। उनका निधन गांव के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

जम्मू में अयूब अंसारी का निधन हो गया है।

जम्मू में अयूब अंसारी का निधन हो गया है।

सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

ग्रामीणों ने वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की सेवा करते हुए उनका निधन पूरे गांव के लिए गर्व और दुख दोनों का विषय है। लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

बताया गया कि जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार देर शाम तक गांव पहुंचने की संभावना है। इसके बाद पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचेंगे। देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले अयूब अंसारी के निधन से खरगपुरा गांव ने अपना एक वीर सपूत खो दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles