Friday, August 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में धान के खेत में मिली नवजात बच्ची:मां छोड़कर हुई फरार, ग्रामीणों ने बचाई जान, चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम को सौंपा


कटिहार के फलका प्रखंड क्षेत्र में एक नवजात बच्ची धान के खेत में लावारिस मिली। आरोप है कि उसकी मां उसे छोड़कर फरार हो गई थी। गोबिंदपुर पंचायत के रंगाकोल गांव में खेत के पास मौजूद एक महिला की नजर बच्ची पर पड़ी, जिसने तुरंत उसे उठाकर उसकी जान बचाई। ग्रामीणों ने तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन कटिहार की टीम रंगाकोल गांव पहुंची और नवजात बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया। महिला ने चाइल्ड हेल्पलाइन को बच्ची सौंपा बच्ची को खेत से उठाने वाली महिला की पहचान हीरा देवी के रूप में हुई है। बच्ची की हालत देखकर वह भावुक हो गई और उसके पालन-पोषण की इच्छा जताई। शुरुआत में हीरा देवी बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को सौंपने को तैयार नहीं थीं, लेकिन ग्रामीणों के समझाने के बाद वह बच्ची के बेहतर भविष्य और सुरक्षा के लिए उसे टीम के हवाले करने पर सहमत हो गईं। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम नवजात बच्ची को कटिहार ले गई। जिला बाल संरक्षण इकाई के अरुण सिंहा ने बताया कि 1098 पर खेत में बच्चा मिलने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि टीम बच्ची को अपने साथ ले जा रही है और यदि कोई बच्ची को गोद लेना चाहता है, तो उसे कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बच्ची को सुरक्षित बचा लिया है। बच्ची को खेत में छोड़ने वाले और उसकी मां की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles