Friday, August 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधेपुरा में बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी:युवाओं को जागरूक किया, नशामुक्त गांव बनाने का लिया संकल्प


मधेपुरा के मठाही पंचायत स्थित बैरवा गांव में नशामुक्त समाज निर्माण के लिए जागरूकता प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरवा के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। बच्चों ने हाथों में नशामुक्ति से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांव का भ्रमण किया। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। प्रभातफेरी के दौरान “नशा छोड़ो-परिवार से रिश्ता जोड़ो” और “हम सबने ठाना है-नशामुक्त गांव बनाना है” जैसे नारों से गांव गूंज उठा। नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने की अपील की छात्रों ने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने की अपील की। मठाही पंचायत समिति प्रतिनिधि अशोक कुमार ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। सरपंच बलराम यादव ने जोर दिया कि नशे के कारण कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं, और सामूहिक प्रयास से ही गांव को नशामुक्त बनाया जा सकता है। पूर्व पैक्स अध्यक्ष बालकिशोर यादव ने युवा पीढ़ी पर नशे के बढ़ते असर पर चिंता व्यक्त की। बालकिशोर यादव ने अभिभावकों और समाज के लोगों से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए आगे आने का आह्वान किया। जिला मानवाधिकार संयोजक शंभू कुमार शरण ने नशामुक्त समाज को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताया और बच्चों द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की। सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति किया जागरूक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार ने बताया कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। जनप्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि मठाही पंचायत क्षेत्र में नशामुक्ति को लेकर यह दूसरा जागरूकता कार्यक्रम है। इससे पहले मठाही में भी ऐसा ही अभियान चलाया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान एक गांव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बताया कि गांव में करीब 10 वर्ष के बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग तक सूखे नशे की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में जागरूकता अभियान को लगातार चलाने की जरूरत है।

प्रभातफेरी में ऋतु रंजन, मठाही के सचिव राजेश रंजन, शंकर पंजियार, शंभू कुमार शरण, नीतीश कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles