Friday, August 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने किया कार्यालय का घेराव:कुव्यवस्था के विरोध में 8 KM पैदल चलकर प्रखंड कार्यालय पहुंचीं, कई छात्राएं बेहोश


कोडरमा जिले के सतगांवां प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय में व्याप्त कुव्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कई छात्राएं बेहोश हो गईं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। छात्राओं द्वारा विद्यालय की कुव्यवस्था को लेकर लगातार आवाज उठाया जा रहा है। इससे पहले 15 अगस्त को भी छात्राओं ने विद्यालय में प्रदर्शन किया था। तब प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार रवि, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं को शांत कराया था। बीडीओ ने दो दिनों के भीतर विद्यालय की खामियों को दूर करने का आश्वासन दिया था। पैदल मार्च में लगभग 300 छात्राएं शामिल थीं एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं किए जाने पर छात्राएं आक्रोशित हो गईं। वे अपने विद्यालय से करीब 8 किलोमीटर पैदल चलकर सतगांवां प्रखंड कार्यालय पहुंचीं। इस पैदल मार्च में लगभग 300 छात्राएं शामिल थीं। छात्राओं ने रास्ते में “शिक्षा हमारा अधिकार है” और “हम बच्चों ने ठाना है अपना अधिकार पाना है” जैसे नारे लगाए। 8 किलोमीटर की पैदल यात्रा के कारण कई छात्राएं बेहोश हो गईं, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। छात्रा राधिका कुमारी ने बताया कि विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि न तो पर्याप्त शिक्षक हैं, न सफाई कर्मचारी और न ही पीने का पानी उपलब्ध है। शिक्षकों की कमी के कारण कक्षा 6 की छात्राओं को भी कुछ नहीं आता। छात्राओं को शौचालय तक खुद साफ करने पड़ते हैं। समस्याओं को तुरंत दुरुस्त करने की मांग इधर, मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षा पदाधिकारी मुकुल राज मौके पर पहुंचे हैं और छात्राओं को समझाया। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि जल्द विद्यालय की सारी खामियों को दूर कर वहां सभी व्यवस्था बहाल की जाएगी। वहीं, छात्राओं को पुनः विद्यालय भेजा गया। हालांकि छात्राओं ने विद्यालय में सभी विषयों के शिक्षक सहित यहां की अन्य समस्याओं को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है, उन्होंने कहा कि अगर इसपर जल्द कोई पहल नहीं की जाती है तो वे जल्द उपायुक्त कार्यालय का भी घेराव करेंगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles