Friday, August 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

संत रविदास की जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी गोपालगंज पहुंची:शिक्षा मंत्री ने कलश का पूजा किया, गांव-गांव पहुंचेगा अभियान


संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष कलश पूजन अभियान के तहत संत रविदास की जन्मस्थली वाराणसी से पवित्र मिट्टी गोपालगंज लाई गई। जिले में पहुंची इस पवित्र मिट्टी को संत रहसू भगत धाम परिसर में कलश में स्थापित कर विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद कलश को जिले के विभिन्न प्रखंडों, मंडलों और गांवों में ले जाने की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत गांव-गांव में कलश पूजन एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, जो दो दिवसीय गोपालगंज दौरे पर थे, ने संत रविदास की पवित्र मिट्टी वाले कलश का पूजन किया और उन्हें नमन किया। गोपालगंज की संत परंपरा का मंत्री ने उल्लेख किया उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में संतों का विशेष स्थान है। संत रविदास ने समाज को समानता, भक्ति, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश दिया, जिनके विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व द्वारा संत रविदास के सम्मान तथा उनके विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देशभर में यह अभियान चलाया जा रहा है। गोपालगंज में भी पवित्र मिट्टी के कलश को विभिन्न क्षेत्रों में ले जाकर लोगों को संत रविदास के जीवन, विचारों और सामाजिक संदेशों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मिथिलेश तिवारी ने गोपालगंज की संत परंपरा का भी उल्लेख किया। उन्होंने संत रहसू भगत और बैकुंठपुर के सुपन भगत को नमन करते हुए कहा कि गोपालगंज की धरती संतों की समृद्ध परंपरा और आध्यात्मिक विरासत से जुड़ी रही है। उन्होंने जोर दिया कि संतों के विचार समाज के सभी वर्गों तक पहुंचने चाहिए, जिससे सामाजिक समरसता और सद्भाव मजबूत हो सके। विधि-विधान से कलश पूजन किया भाजपा के प्रदेश महामंत्री सरोज राजन पटेल ने जानकारी दी कि संत रविदास की जन्मस्थली वाराणसी से लाई गई इस पवित्र मिट्टी को कलश में स्थापित कर बिहार के अलग-अलग हिस्सों में ले जाया जा रहा है। गोपालगंज में भी इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है। अब जिले के विभिन्न प्रखंडों और मंडलों में कलश ले जाकर पूजन एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी उर्फ मंटू गिरी ने बताया कि वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी को सबसे पहले संत रहसू भगत के मंदिर परिसर में रखा गया और यहां विधि-विधान से कलश पूजन किया गया। इसके बाद कलश को जिले के अलग-अलग प्रखंडों और गांवों में ले जाने की प्रक्रिया शुरू हुई। अभियान के दौरान लोगों को संत रविदास के जीवन, उनके सामाजिक विचारों और समानता के संदेश की जानकारी दी जाएगी। विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही साथ ही संत परंपरा और भारतीय संस्कृति से जुड़े मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य समारोह बैकुंठपुर स्थित सिंहासनी धाम में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। कलश के गांव-गांव पहुंचने के दौरान स्थानीय लोगों की सहभागिता से पूजन एवं अभिनंदन कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के दौरान गोपालगंज के जिलाधिकारी समीर सौरभ, एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पवित्र मिट्टी के कलश को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। अभियान के माध्यम से संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और सद्भाव के संदेश को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles