Saturday, August 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

22 दिन से लापता इंजीनियर के बेटे का संदिग्ध मौत:पटना के एजी कॉलोनी में मिली लाश, रोजरी-हाफपैंट से मां ने पहचाना; 1 अगस्त को हुआ था गायब


पटना में शनिवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालत में बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नगर स्थित एजी कॉलोनी में मिली है। मृतक की पहचान फ्रांसिस जॉर्ज माइकल (31) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बेतिया का रहने वाला था। उसके पिता जॉर्ज विंसेट माइकल NTPC के रिटायर्ड इंजीनियर हैं। 1 अगस्त को लापता हुआ फ्रांसिस परिजनों के मुताबिक, फ्रांसिस 1 अगस्त को मोबाइल में सिम लगवाने के लिए मार्केट जाने की बात कहकर स्कूटी से घर से निकला था। उसके पास करीब 500 रुपए और मोबाइल फोन था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद परिजनों ने राजीव नगर थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। रोजरी और हाफ पैंट से हुई पहचान करीब 22 दिन बाद शनिवार सुबह जय प्रकाश नगर के एजी कॉलोनी इलाके में उसकी बॉडी मिली। सूचना मिलने पर शास्त्री नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने गले में पहनी रोजरी और हाफ पैंट से शव की पहचान फ्रांसिस के रूप में की। परिजनों के मुताबिक, उसकी स्कूटी और मोबाइल फोन अभी तक नहीं मिला है। ऐसे में उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह सवाल बना हुआ है। पिता मुंबई में थे, बेटे की मौत की खबर पर लौट रहे मृतक की परिजन अग्निस जॉर्ज माइकल ने बताया कि 1 अगस्त को फ्रांसिस बिल्कुल सामान्य तरीके से घर से निकला था। उसने मोबाइल में सिम लगवाने के लिए मार्केट जाने की बात कही थी। इसके बाद वह वापस नहीं आया। काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि फ्रांसिस की स्कूटी और मोबाइल भी नहीं मिला है। ऐसे में परिवार के लिए यह समझना मुश्किल है कि उसकी मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। फ्रांसिस के पिता जॉर्ज विंसेट माइकल की तबीयत खराब है। वह फिलहाल मुंबई में अपनी बेटी के यहां थे। बेटे की मौत की जानकारी मिलने के बाद वह पटना लौट रहे हैं। FSL टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य पुलिस ने मौत की परिस्थितियों की जांच के लिए घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया। एफएसएल के सीनियर साइंटिस्ट अनिल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीआईएमएस भेज दिया। शास्त्री नगर थानेदार रविन्द्र कुमार और मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज फिलहाल पुलिस युवक की मौत को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर मौत की वजह पता लगाने में जुटी है। साथ ही 1 अगस्त से लापता फ्रांसिस की स्कूटी और मोबाइल फोन की तलाश भी की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घर से निकलने के बाद युवक किन परिस्थितियों में जय प्रकाश नगर पहुंचा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles