Saturday, August 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ में सड़क दुर्घटना, दो युवकों की मौत:टायर मोड़ के पास सिटी राइड बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवकों ने घटनास्थल पर ही तोड़ा दम


रामगढ़ शहर के टायर मोड़ के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रामगढ़-रांची मार्ग पर हुई, जब एक सिटी राइड बस ने यामाहा मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से रामगढ़ शहर से रांची की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रांची की ओर से आ रही एक सिटी राइड बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू की। दुर्घटना के कारण सड़क के दोनों ओर यातायात बाधित हो गया, जिससे वाहनों का आवागमन रुक गया। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और फरार सिटी राइड बस की तलाश में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles