Saturday, August 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद में गन्ना मंत्री का दौरा:चीनी की बढ़ती कीमतों पर बोले- जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई


बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान शनिवार को जहानाबाद पहुंचे। उनके आगमन पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिला पार्षद रानी कुमारी और महिला नेत्री हिंदू कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मंत्री का सम्मान किया। जहानाबाद दौरे पर मंत्री ने पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, मंत्री संजय पासवान ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर बात की। उन्होंने बताया कि चीनी की खपत बढ़ने और गन्ने की खेती में कमी के कारण कीमतों में वृद्धि हुई है। हालांकि, उन्होंने चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका भी जताई। मंत्री ने कहा कि कुछ व्यापारी चीनी का स्टॉक कर कृत्रिम रूप से कीमतें बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं। चीनी के दाम पर रोक के लिए मंत्री ने दिए जांच के आदेश कीमतों पर नियंत्रण के लिए मंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्हें टीम गठित कर व्यापारियों और थोक विक्रेताओं के यहां जांच कराने को कहा गया है। ये टीमें स्टॉक और खरीद-बिक्री से संबंधित कागजात की जांच करेंगी। कालाबाजारी या जमाखोरी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने उम्मीद जताई कि अगले दो से चार दिनों में चीनी की कीमतें सामान्य हो जाएंगी और लोगों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने किसानों से गन्ने की खेती बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। इसके अतिरिक्त, बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को जल्द चालू कराने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सरकार का लक्ष्य गन्ना उत्पादन बढ़ाना और किसानों को उनकी उपज का बेहतर लाभ दिलाना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles