पटना में भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी समेत अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में लिखित शिकायत की है। शिकायत में भापजा के मीडिया प्रमुख दानिश इकबाल ने कार्रवाई की मांग की है।
.
दानिश इकबाल के मुताबिक, मैं वीरचंद पटेल पथ स्थित भाजपा मुख्यालय में था। इसी दौरान राजद के फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट देखा। पोस्ट में पत्रकार कमलेश यादव एक इंटरव्यू ले रहे हैं। भाजपा नेता का आरोप है कि पोस्ट में आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। राजद भाजपा के कार्यकर्ताओं को गाली दिलवाने का काम कर रहा है।
राजद उस वीडियो को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रोत्साहित करवा रहा है। इस तरह के भाषा का इस्तेमाल करना दंडनीय है। तेजस्वी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की भावना को ठोस पहुंचा है। राजद सोशल मीडिया से वीडियो हटाए।

तेजस्वी के खिलाफ दिया आवेदन।
यूट्यूब चैनल से जुड़े लोगों को भी बनाया आरोपी
दानिश इकबाल ने शिकायत में तेजस्वी यादव, पत्रकार कमलेश यादव और आधुनिक भारत यूट्यूब चैनल से जुड़े संबंधित लोगों को आरोपी बनाया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर उचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आपत्तिजनक पोस्ट हटाया जाए
शिकायतकर्ता ने यह भी मांग की है कि आरजेडी के सोशल मीडिया अकाउंट और आधुनिक भारत चैनल पर आपत्तिजनक पोस्ट को हटवाया जाए। सोशल मीडिया पर इस तरह की सामग्री से समाज में गलत संदेश जाता है और आपसी विद्वेष बढ़ सकता है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट की जांच करेगी।
