Saturday, August 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

न्यायिक पदाधिकारी की गाड़ी रोककर हंगामा, 5 अरेस्ट:गोपालगंज कोर्ट गेट पर हुई घटना, अमर्यादित भाषा का प्रयोग; कार्रवाई


गोपालगंज में एक न्यायिक पदाधिकारी की गाड़ी रोककर हंगामा करने और सड़क जाम करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना जिले के व्यवहार न्यायालय के समीप मुख्य मार्ग पर हुई थी। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार, यह घटना कुछ दिन पहले हुई थी जब न्यायिक पदाधिकारी अपनी सरकारी गाड़ी से कोर्ट परिसर में प्रवेश कर रहे थे। आरोपियों ने उनकी गाड़ी को जबरन रोक दिया और बीच सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान उन्होंने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए हंगामा किया। इस अचानक हुई घटना के कारण कोर्ट के आसपास और मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई और विधि-व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ा। स्थिति को बिगड़ता देख ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, स्थिति बेकाबू होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में सद्दाम खान, इश्तेखार अहमद खान और तीन महिलाएं शामिल हैं। सरकारी काम में बाधा डालने पर कार्रवाई नगर थाना में इस संबंध में सरकारी काम में बाधा डालने, न्यायिक पदाधिकारी का रास्ता रोकने, सड़क जाम करने और सार्वजनिक स्थान पर अमर्यादित आचरण करने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। भविष्य में ऐसी अराजक स्थिति को रोकने के लिए कोर्ट परिसर और उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles