Sunday, August 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अंतिम शिविर में उप निर्वाचन पदाधिकारी व एसडीओ ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा


झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के लिए द्वितीय व अंतिम विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम-पता समेत अन्य विवरणों में संशोधन, और मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। आमजनों से आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर की गतिविधियों का जायजा लेने के लिए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह और अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बूथों पर मौजूद बीएलओ से प्राप्त आवेदनों और दस्तावेजों के सत्यापन, और शिविर की व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही उपस्थित मतदाताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी जाना। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बीएलओ को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। वहीं अपात्र व्यक्तियों के नाम शामिल न हों। इसके लिए प्राप्त आवेदनों और दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच, और नियमानुसार सत्यापन करने को कहा गया। शिविर में लोगों को फॉर्म-6 के माध्यम से नया नाम जोड़ने, तथा फॉर्म-8 से नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही मतदाताओं से अपने और परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांचने की अपील की गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles