Sunday, August 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया में नहर से नवजात का शव मिला:कपड़े में लिपटा था, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, नहर में किसने फेंका- जांच जारी


अररिया शहर के चंद्रा चौक स्थित एबीसी नहर पुल के पास रविवार को पानी में कपड़े में लिपटा एक नवजात शिशु का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय निवासी नन्हे प्रियदर्शी ने बताया कि चंद्रा चौक एबीसी नहर पुल के पास पानी के नीचे एक नवजात शिशु दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में नवजात के शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, अररिया भेज दिया। नहर में किसने फेंका, जांच जारी फिलहाल नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को नहर में किसने फेंका, इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात की मौत नहर में फेंके जाने से पहले हुई थी या बाद में। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह होगी स्पष्ट पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर नवजात की मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। लोगों ने पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करने और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles