Sunday, August 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव:पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार बने अध्यक्ष, 84 वोट से ऋतु कुमार को दी शिकस्त


झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव में शनिवार को बड़ा उलटफेर हुआ। पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर ली। उन्होंने एडहॉक कमिटी की अध्यक्ष ऋतु कुमार को 84 वोट से हराया। अजीत कुमार को 672 वोट मिले, जबकि ऋतु कुमार 588 वोट मिले। वहीं, महासचिव पद पर नवीन कुमार ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्हें 935 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर राहुल गुप्ता 580 वोट हासिल कर विजयी हुए। वहीं श्रेष्ठा मेहता कोषाध्यक्ष, आकाश दीप संयुक्त कोषाध्यक्ष, भोलानाथ ओझा लाइब्रेरी सचिव और विकास सिंह सचिव प्रशासन चुने गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों के परिणाम रविवार को घोषित किए जाएंगे। कुल 16 पदों के लिए हुए चुनाव में करीब 72 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। अध्यक्ष पद का परिणाम राहुल गुप्ता उपाध्यक्ष, नवीन कुमार सचिव, श्रेष्ठा मेहता कोषाध्यक्ष, आकाशदीप बने संयुक्त कोषाध्यक्ष।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles