Sunday, August 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीजीएल परीक्षा: अभय, सुषमा और अक्षय 3 दिन की रिमांड:अभय, उसकी पत्नी व भाई का कैसे हुआ चयन, राज खोलेगी सीआईडी


जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में धांधली मामले में सीआईडी ने गिरोह के मास्टरमाइंड अभय कुमार तिवारी, उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी को शनिवार को तीन दिन की रिमांड पर लिया है। सीआईडी अब तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। एसटीएफ के आईजी अनूप बिरथरे के नेतृत्व में गठित 17 सदस्यीय एसआईटी पूरे सिंडिकेट की जड़ों तक पहुंचने की तैयारी में है। अभय को सीआईडी ने तीसरी बार रिमांड पर लिया है। इससे पहले दो बार उससे जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी मामले में पूछताछ की गई थी। अब सीजीएल मामले में रिमांड पर लिया है। सीआईडी अब तक 37 से अधि​क संदिग्धों और आरोपियों का बयान दर्ज कर चुकी है। शनिवार को भी 18 लोगों के बयान दर्ज किए गए। इन बयानों में कई बड़े खुलासे, लेनदेन के तरीके और प्रश्न पत्र व उत्तर मुहैया कराने की कड़ियों की जानकारी मिली है। अब तीनों से इन बयानों और साक्ष्यों को सामने रखकर क्रॉस क्वेश्चनिंग की जाएगी। सीआईडी की शुरुआती जांच के अनुसार पेपर लीक और अभ्यर्थियों से पैसे वसूलने के नेटवर्क में पारिवारिक स्तर पर जिम्मेदारी बांटी गई थी। सुषमा और अक्षय की गिरफ्तारी सीधे तौर पर सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले में हुई है। सीआईडी यह पता लगाएगी कि अभ्यर्थियों से संपर्क करने, पैसों के लेनदेन और डिजिटल साक्ष्यों को ठिकाने लगाने में किसी क्या भूमिका थी। अभय से तीसरी बार पूछताछ: तत्थ्यों को होगा मिलान प्रति अभ्यर्थी 20 से 22 लाख रुपए में बात तय की गई थी। अभ्यर्थियों से एडवांस के रूप में एक लाख रुपए, ब्लैंक चेक और मैट्रिक से लेकर स्नातक तक के सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र जब्त कर लिए गए थे, ताकि परीक्षा पास होने पर बाकी रकम वसूली जा सके। इसमें अभय तिवारी की भूमिका थी या नहीं। 21-22 सितंबर 2024 को आयोजित परीक्षा से ठीक दो दिन पहले (19-20 सितंबर) 28 अभ्यर्थियों को पटना, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी के रास्ते रक्सौल बॉर्डर पार कराकर नेपाल के बीरगंज ले जाया गया। क्या अभय तिवारी को इसकी जानकारी थी। बीरगंज बस स्टैंड के सामने स्थित होटलों (होटल वेलकम नेपाल) में अभ्यर्थियों को कमरे में बंद कर ए4 साइज के पेपर पर 135 प्रश्नों के उत्तर रटवाए गए। परीक्षा में इनमें से 120 प्रश्नों के उत्तर सही पाए गए। इसके संबंध में अभय को क्या जानकारी है। रट्टा मारने वाले 28 में से 10 अभ्यर्थियों (अरविन्द कुमार, अमन कुमार सिंह, विभूति अमन, दिवाकर कुमार देव, उपेन्द्र यादव, कृष्णा स्नेही, दयानंद यादव, नवीन यादव, उमेश यादव व विकास कुमार) ने परीक्षा पास भी कर ली थी। इनसे अभय की मुलाकात हुई थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles