Sunday, August 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

टाटा कॉलेज चाईबासा के पूर्व प्राचार्य भोलानाथ के निधन से शोक की लहर


टाटा महाविद्यालय, चाईबासा के पूर्व प्राचार्य भोलानाथ टुडू का शुक्रवार को रिम्स, रांची में इलाज के दौरान निधन होने की सूचना मिलते ही जिले के शिक्षा जगत और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इस दुखद समाचार के बाद टाटा महाविद्यालय की ओर से बिरसा मेमोरियल हॉल, टाटा में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में महाविद्यालय के प्राचार्य अमर सिंह, शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और झारखंड पुनरुत्थान अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत भोलानाथ टुडू के जीवन, शैक्षणिक योगदान और सामाजिक कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्य अमर सिंह और सन्नी सिंकू ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भोलानाथ टुडू का निधन शिक्षा जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। छात्र जीवन में उन्होंने स्नातकोत्तर स्तर पर राजनीति विज्ञान विषय में गोल्ड मेडल हासिल किया था। उनके निधन से समाज ने एक अनुभवी शिक्षाविद् और मार्गदर्शक खो दिया है। मौके पर सुरेश सवैया, रेयंश सामड, पिपुन बारिक, संजीव बिरुवा, शैली सिंकू, विशाल सहित महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षक-कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles