![]()
इनरह्वील क्लब के तत्वावधान में रविवार को सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने हरे रंग के परिधान से लैस होकर लोगों को हरियाली व प्रेम का संदेश दिया। सावन मिलन समारोह को लेकर सदस्यों के बीच विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन मिलन समारोह के दौरान क्लब के अध्यक्षा श्वेता जैन ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं को एकजुट करना, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को बढ़ावा देना तथा आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। सावन महोत्सव के अवसर पर क्लब के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया। समारोह में मुख्य रूप से क्लब के सचिव नवलजीत कौर, प्रियंका जैन, शर्मिष्ठा दत्ता, पिंकी गांधी, पूनम सिंघानिया, मनबीर कौर, नम्रता जैन, पम्मी गांधी, मीरा बागड़िया, उर्मिला बगड़िया, अनुराधा श्रॉफ, मधु बरेलिया, विजया अयंगर, रंजू अग्रवाल, मधु अग्रवाल, नीरू साहनी, जसप्रीत कौर, गुरबक्श सैनी, जसविंदर होरा, हरमीत कौर, जयश्री, ममता वसंत, रेणु मेवाड़, नीति अरोड़ा, सुरेंद्र कौर, परमजीत कौर, डॉ अविनाश कौर सहित कई सदस्य शामिल थे।
