Tuesday, August 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती सुधार यात्रा हजारीबाग पहुंची:परीक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, प्रश्नपत्र लीक मुक्त झारखंड का संकल्प


छात्र नेता और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्र नाथ महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा मंगलवार को दूसरे दिन चतरा से हजारीबाग पहुंची। देर रात हजारीबाग पहुंचने से पहले यात्रा की शुरुआत सुबह चतरा के इटखोरी से हुई। इसके बाद यात्रा चतरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए कटकमसांडी के रास्ते देर शाम हजारीबाग पहुंची। यहां शहीद निर्मल महतो पार्क स्थित निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसके बाद देर रात यात्रा कोडरमा के लिए रवाना हो गई। कोडरमा में यात्रा के तीसरे दिन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यात्रा के दौरान देवेंद्र नाथ महतो और उनके साथ चल रहे छात्र नेताओं ने युवाओं से परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और भर्ती प्रक्रिया में सुधार को लेकर जागरूक होने की अपील की। युवाओं को प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ करेंगे जागरूक हजारीबाग से आगे रवाना होने के दौरान मीडिया से बातचीत में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह यात्रा झारखंड के सभी जिलों तक पहुंचेगी। इसका मुख्य उद्देश्य गांव-गांव जाकर लोगों और युवाओं को परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ी, प्रश्नपत्र लीक और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि न्यायालय अपना काम कर रहा है, लेकिन वे खुद जनता के बीच जाकर इस विषय पर जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं। महतो ने कहा कि झारखंड में प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा व्यवस्था में धांधली एक बड़ी समस्या बन चुकी है। उनका लक्ष्य ऐसा झारखंड बनाना है, जहां प्रतियोगी परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी हों और राज्य की पहचान प्रश्नपत्र लीक मुक्त प्रदेश के रूप में बने। उन्होंने कहा कि यही वह झारखंड होना चाहिए, जिसका सपना राज्य के वीर शहीदों ने देखा था। यह आंदोलन लाखों छात्रों के भविष्य के लिए यात्रा को राजनीतिक आंदोलन बताए जाने के आरोपों पर देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलन और देश की आजादी के आंदोलन के दौरान भी संघर्ष को राजनीति से जोड़ने के आरोप लगाए जाते रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह यात्रा उन लाखों छात्रों के भविष्य के लिए है, जो परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों से प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आम लोगों और युवाओं से यात्रा में सहयोग करने की अपील की। वहीं, यात्रा में शामिल छात्र राजेश कुमार ने कहा कि छात्रों ने सरकार पर भरोसा किया था। सरकार ने कई परीक्षाओं को रद्द कर परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से रखना चाहिए। राजेश कुमार ने चेतावनी दी कि अगर छात्रों का भरोसा टूटा तो आंदोलन और तेज होगा। जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतरने के साथ चक्का जाम किया जाएगा और आंदोलन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles