Tuesday, August 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत:नवादा में मॉर्निंग रनिंग के लिए निकले थे चार दोस्त, 3 गंभीर हालत में PMCH रेफर


नवादा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मंगलवार सुबह उस समय हुई, जब चारों युवक मॉर्निंग रनिंग के लिए निकले थे। घायलों को नवादा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत को देखते हुए तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। मृतक की पहचान अकबरपुर प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह के बेटे गौरव कुमार(23) के रूप में हुई है। घायलों में शिवम कुमार, प्रिंस कुमार और राजा कुमार शामिल हैं। मॉर्निंग रनिंग के लिए निकले थे चारों युवक बताया गया कि चारों युवक मंगलवार सुबह प्रतिदिन की तरह मॉर्निंग रनिंग के लिए घर से निकले थे। गौरव कुमार भारतीय सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। फतेहपुर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे दौड़ लगाते समय पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत नवादा सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने गौरव कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। गौरव अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। फिलहाल, मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम नवादा सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles