Monday, October 12, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में हथियार-स्मैक के साथ 4 गिरफ्तार:3.28 लाख नकद, विदेशी पिस्टल और 11 कारतूस बरामद; स्मैक खरीदने पहुंचे 3 युवक भी पकड़े गए


सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र के मुरली वार्ड नंबर-5 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हथियार, स्मैक और नकदी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक विदेशी पिस्टल, मैगजीन, 11 जिंदा कारतूस, 15 ग्राम स्मैक, 3 लाख 28 हजार रुपये नकद और एक कार बरामद की है। घर पर छापेमारी में हथियार और स्मैक बरामद पुलिस ने प्रेम सागर कुमार यादव के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को विदेशी पिस्टल, एक मैगजीन, 11 जिंदा कारतूस, 15 ग्राम स्मैक और 3 लाख 28 हजार रुपये नकद मिले। पुलिस ने प्रेम सागर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। स्मैक खरीदने पहुंचे युवकों की भी गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान प्रेम सागर के घर पर स्मैक खरीदने पहुंचे अन्य युवकों को भी पकड़ा गया। इनमें निर्मली थाना क्षेत्र के दिघिया वार्ड नंबर-1 निवासी सुभाष कुमार मेहता और दिघिया वार्ड नंबर-6 निवासी विजय कुमार सिंह व मुन्ना कुमार शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर स्मैक के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। दूसरी जगह छापेमारी में भी मिला स्मैक पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने सरायगढ़ वार्ड नंबर-12 में भी छापेमारी की। यहां से आदित्य कुमार को 6 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। हथियार और स्मैक के नेटवर्क की जांच पुलिस ने बरामद विदेशी पिस्टल, मैगजीन, कारतूस, स्मैक और नकदी को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियार और मादक पदार्थ कहां से लाए गए थे और इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आगे भी जारी रहेगा अभियान मंगलवार शाम भपटियाही थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध हथियार और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Spread the love
Previous article
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles