![]()
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की हुई। बैठक में कुल 53 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाने और इसके सुदृढ़ीकरण के लिए 3 अरब 93 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति दी गई है। वहीं, धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज (एसएनएमएम) में भी एमबीबीएस की सीटें बढ़ाने और आधारभूत संरचनाओं को उन्नत करने के लिए 4 अरब 95 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। कैबिनेट बैठक लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
