Wednesday, August 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में सड़क हादसे में टोटो चालक की मौत:सोनबाद से यात्री छोड़कर लौट रहा था सुनील, गिरिडीह कॉलेज के पास हुआ हादसा


गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदन नगर पुलिस लाइन निवासी टोटो चालक सुनील पासवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा बीती रात बेंगाबाद थाना क्षेत्र में गिरिडीह कॉलेज के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार, सुनील पासवान टोटो से सोनबाद में एक यात्री को छोड़ने के बाद गिरिडीह लौट रहे थे। इसी दौरान गिरिडीह कॉलेज के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन संख्या JH11-AV-0822 ने उनके टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए धनबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही सुनील ने दम तोड़ दिया। पत्नी और छह साल की बेटी छोड़ गए सुनील सुनील की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजन और आसपास के लोग बड़ी संख्या में गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंच गए। अचानक हुए हादसे में सुनील की मौत से परिवार में मातम पसर गया। बताया गया कि सुनील अपने पीछे पत्नी और छह साल की एक पुत्री छोड़ गए हैं। परिवार के लिए यह हादसा बेहद दुखद है। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टोटो और चार पहिया वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले गयी। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद चार पहिया वाहन का चालक मौके पर ही मौजूद था, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश की तेज बेंगाबाद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ फरार चार पहिया वाहन चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles