Thursday, August 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में रक्षा बंधन पर मिठाई बाजार तैयार:दुकानों में बढ़ी रौनक, सजीं कई वैरायटी; मिठाइयों के साथ आकर्षक पैकिंग की भी व्यवस्था


गिरिडीह शहर का मिठाई बाजार रक्षा बंधन पर्व के लिए सजकर तैयार है। भाई-बहन के इस विशेष त्योहार को लेकर मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। दुकानदारों ने त्योहार को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के साथ आकर्षक पैकिंग की भी व्यवस्था की है। लोग विशेष रूप से राखी के साथ मिठाई खरीदने पहुंच रहे हैं। शहर की विभिन्न मिठाई दुकानों में मिठाइयों के आकार और वजन के अनुसार प्रति पीस कीमत में थोड़ा अंतर देखा जा रहा है। मिठाई दुकानदारों ने बताया कि रक्षा बंधन के दौरान मिठाइयों की मांग सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है। त्योहार के दौरान बिक्री बढ़ने की उम्मीद ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकानों में कई तरह की मिठाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। अन्नपूर्णा स्वीट्स के मैनेजर प्रसून यादव ने जानकारी दी कि रक्षा बंधन के लिए दुकान में मिठाइयों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। ग्राहकों की मांग के अनुसार अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध हैं और त्योहार के दौरान बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। सुदर्शन स्वीट्स के संचालक संदीप डंगायच ने बताया कि रक्षा बंधन को लेकर ग्राहकों में उत्साह है। वहीं, नटराज स्वीट्स के संचालक आकाश कुमार गौंड ने बताया कि पर्व को लेकर बाजार में रौनक बढ़ी है और आने वाले दिनों में मिठाइयों की बिक्री में और तेजी की संभावना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles