Thursday, August 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

15 मामलों में वांछित अपराधी मृत्युंजय यादव गिरफ्तार:सहरसा में मर्डर, लूट, डकैती के आरोप; सोनवर्षाराज समेत 3 थानों में केस


सहरसा में सोनवर्षाराज थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी मृत्युंजय यादव को गिरफ्तार किया है। यह अपराधी हत्या, लूट और डकैती सहित 15 गंभीर मामलों में वांछित था। सिमरी बख्तियारपुर के प्रभारी एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार पांडे ने गुरुवार दोपहर एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सोनवर्षाराज थाना कांड संख्या 180/2026 का नामजद आरोपी है। कुल 15 गंभीर मामलों में संलिप्त रहा पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के गाजीपैता गांव निवासी श्याम सुन्दर यादव उर्फ सुनर यादव के पुत्र मृत्युंजय यादव के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि मृत्युंजय यादव का एक लंबा और संगीन आपराधिक इतिहास रहा है। वह सोनवर्षाराज, बसनही और महिषी थाना क्षेत्रों में हत्या, डकैती, लूट, रंगदारी, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट जैसे कुल 15 गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू उसके खिलाफ सोनवर्षाराज थाना में हत्या (धारा 302) के दो मामले, लूट व डकैती (धारा 392, 394, 395), रंगदारी (धारा 385/386) और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त, बसनही और महिषी थानों में भी उसके विरुद्ध डकैती और अवैध हथियार रखने के मामले पंजीकृत हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी और मेडिकल प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles