Friday, August 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किचन में गिरने से DSP प्रमोद कुमार सिंह का निधन:जामताड़ा में IRB-1 में थे पदस्थापित, अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत


जामताड़ा जिले के झिलुआ स्थित आईआरबी-1 (इंडियन रिजर्व बटालियन) में पदस्थापित 55 वर्षीय डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह की गुरुवार देर रात अचानक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह किचन में गिर गए थे। उन्हें तत्काल जामताड़ा सदर ब्लॉक स्थित पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना तब हुई जब प्रमोद कुमार सिंह किचन में काम कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़े और बेहोश हो गए। उनके रसोईया साधु सामड़ ने उन्हें सबसे पहले देखा और घटना की सूचना अन्य अधिकारियों को दी। प्रमोद कुमार सिंह 1994 बैच के पुलिस अधिकारी थे और लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उनकी पोस्टिंग आईआरबी-1 में हुई थी। वह मूल रूप से बिहार के आरा जिले के निवासी थे। वर्तमान में उनका परिवार रांची में रहता है। बेटे और दामाद अस्पताल पहुंचे उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटों के नाम प्रिंस और सोनू हैं। घटना की सूचना मिलने पर उनके दोनों बेटे, भाई और दामाद जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचे। बताया गया है कि डीएसपी सिंह इन दिनों श्रावणी मेला ड्यूटी के तहत देवघर में तैनात थे। यह ड्यूटी धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत थी और वह प्रतिदिन देवघर से आवागमन करते थे। घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना प्रभारी सहित जिले के वरीय अधिकारी पारस अस्पताल पहुंचे। जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इधर, इस घटना के बाद पुलिस संगठन और पुलिस मेंस एसोसिएशन के शाखा पदाधिकारी में शोक का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles