Friday, August 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में चार बच्चों को पिलर से बांधकर पीटा:पैक्स अध्यक्ष पर आरोप, केला तोड़ने पर पिटाई की; मां ने थाने में की शिकायत


दरभंगा के जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढंगा गांव में गुरुवार को चार बच्चों को घर के पिलर में रस्सी से बांधकर लाठी-डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। परिजनों ने स्थानीय पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, उनकी पत्नी सरिता देवी और पुत्र दिलखुश यादव पर बच्चों की पिटाई का आरोप लगाया गया है। घटना 25 अगस्त की बताई जा रही है। बच्चों को पिलर से बांधकर रखने की तस्वीरें सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया है। पीड़ित पक्ष ने जमालपुर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित बच्चों की मां ने थाने में की शिकायत आवेदन में बताया कि, ढंगा गांव निवासी संगीता देवी का आठ वर्षीय पुत्र मंतोष कुमार गांव के अमन कुमार (6), हरदीप कुमार (11) और सत्यम कुमार (7) के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते चारों बच्चे पैक्स गोदाम की तरफ चले गए। इसी दौरान पैक्स अध्यक्ष संजय यादव बच्चों को पकड़कर अपने घर के पास ले गए। वहां बच्चों को पिलर में रस्सी से बांधकर लाठी-डंडे से पिटाई की गई। बच्चों की चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीण बच्चों के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने घटना का वीडियो और फोटो अपने मोबाइल फोन में बना लिया। जान से मारने की दी धमकी आरोप है कि जब बच्चों के परिजन उन्हें छुड़ाने पहुंचे तो उनके साथ भी गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित बच्चे की मां संगीता देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उनके बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है। उन्होंने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। आवेदन के साथ मारपीट का वीडियो और फोटो भी पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही गई है। पैक्स अध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार अभियुक्त दिलखुश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ढांगा गांव निवासी पैक्स अध्यक्ष संजय यादव के बेटे दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दिलखुश कुमार इस मामले में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त है। जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर बच्चों द्वारा पेड़ से केला तोड़ लिए जाने की बात सामने आई है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के साथ दिए गए वीडियो और तस्वीरों की जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles