Friday, August 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो सेक्टर-12ई में क्वार्टर का हिस्सा ढहा:6 फ्लैट गिरे, बुजुर्ग को दमकल की टीम ने बचाया; BSL ने खाली करने का दिया था नोटिस


बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12ई में शुक्रवार सुबह एक आवासीय क्वार्टर का हिस्सा ढह गया। इस घटना में एक ब्लॉक के 6 फ्लैट अचानक गिर गए। तेज आवाज के साथ बिल्डिंग का हिस्सा जमींदोज होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, घटना के समय एक बुजुर्ग व्यक्ति भवन में मौजूद थे। बिल्डिंग का हिस्सा गिरने के बाद दमकल विभाग की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल की गाड़ी के सहारे बुजुर्ग को नीचे उतारा गया। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और बोकारो स्टील लिमिटेड (BSL) की टीम मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मलबे की जांच की। फिलहाल मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के दबे होने की कोई सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ढहा हुआ क्वार्टर बाहर से सही स्थिति में प्रतीत होता था और हाल ही में इसकी मरम्मत भी कराई गई थी। भवन का हिस्सा अचानक गिरने से पुराने क्वार्टरों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। बार- बार नोटिस देने के बावजूद आवास खाली नहीं किया
इधर, बोकारो स्टील लिमिटेड (BSL) के कम्युनिकेशन ऑफिसर मणिकांत धान ने कहा- सेक्टर 12E के एक ब्लॉक के एक हिस्से के ढहने की घटना सामने आई है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रभावित ब्लॉक में तीन क्वार्टर खाली थे जबकि तीन क्वार्टर में लाइसेंसधारी रह रहे थे। इसी ब्लॉक में पहले जुलाई 2026 में सीढ़ी गिरने की घटना हो चुकी थी, जिसके बाद नगर प्रशासन द्वारा ब्लॉक को असुरक्षित घोषित करते हुए तीनों लाइसेंस धारकों को सुरक्षित क्षेत्र में वैकल्पिक आवास को चुन वहां शिफ्ट हो जाने की सुविधा दी गई थी। उन्होंने कहा- इसका पालन करते हुए तीन में से एक लाइसेंसधारी ने कुछ दिन पहले वैकल्पिक आवास चुन कर ब्लॉक खाली भी कर दिया था, जबकि बाकी दो ने बार- बार नोटिस देने के बावजूद आवास खाली नहीं किया था। मणिकांत धान ने बताया कि आवास धारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बीएसएल प्रबंधन द्वारा एक समग्र सुरक्षा पहल के तहत प्रभावित सभी आवासीय ब्लॉकों एवं क्वार्टरों का चरणबद्ध स्ट्रक्चरल ऑडिट एनबीसीसी के माध्यम से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना के विशेषज्ञों से कराया जा रहा है। बीएसएल की इन पहलों के बावजूद आवासधारी इन असुरक्षित आवासों से हटने को मना करते रहे हैं। आज की घटना ने इस स्थिति की गंभीरता को पुनः स्थापित किया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles