Friday, August 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में बाइक की आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत:दो लोग गंभीर रूप से जख्मी, रक्षाबंधन पर राखी बंधवाकर घर से निकले थे


गयाजी के कोंच थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन दो बहनों की खुशियां मातम में बदल गईं। भाई की कलाई पर राखी बांधने के कुछ ही घंटे बाद बाद मौत की खबर बहन के पास पहुंची। ददरेजी-रफीगंज मुख्य पथ पर पड़रामा मोड़ के पास दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में ददरेजी गांव निवासी मनोज सिंह के पुत्र शांतनु कुमार और प्रधाना गांव निवासी बनारसी यादव के दामाद धर्मेंद्र यादव शामिल हैं। हादसा पड़रामा गांव के समीप हुआ। टक्कर के बाद 150 मीटर दूर गिरे बाइक सवार बताया जा रहा है कि दोनों बाइक विपरीत दिशा से आ रही थीं। इसी दौरान पड़रामा मोड़ के पास दोनों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर टक्कर वाले स्थान से करीब 150 मीटर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने घायलों को सड़क से उठाया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद शांतनु कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रधाना गांव निवासी बनारसी यादव के दामाद धर्मेंद्र यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। हादसे में नेहोरा गांव निवासी मुस्ताक अहमद के पुत्र उमर गनी समेत एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को गया रेफर कर दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles