![]()
आरपीएफ पोस्ट जपला और उंटारी रोड पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगा पंचायत के रेल किनारे बसे गांव नौकाडीह में छापेमारी कर चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान लोहे का सामान भी बरामद हुआ है। दोनों पर रेलवे का लोहा चोरी कर बेचने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि सूचना मिली थी कि नौकाडीह निवासी दोनों लोग रेलवे की संपत्ति चोरी कर छिपाकर उसे बेचते हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी किया गया रेलवे का लोहा कहां से आता था। इसे किन लोगों के माध्यम से खपाया जाता था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस का फोकस चोरी की गई रेलवे सामग्री के स्रोत और उसके खरीदारों तक पहुंचने पर है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात में आरोपियों की भूमिका अकेले थी या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है।
नौकाडीह में खेत में छिपाकर रखे रेलवे का लोहा प्लेट बरामद, दो आरोपी धराए
