Saturday, August 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जहानाबाद में स्पोर्ट्स मीट:डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने दौड़ में भाग लिया, म्यूजिकल चेयर आयोजित


जहानाबाद में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गांधी मैदान में “मेजर ध्यानचंद जहानाबाद स्पोर्ट्स मीट-2026” का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी (डीएम) श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया और लोगों को खेल के प्रति प्रेरित किया। इस खेल उत्सव में बच्चों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिससे गांधी मैदान खेल गतिविधियों से गुलजार रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। जिला पदाधिकारी सहित उपस्थित अन्य अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके खेल योगदान को याद किया। इसके उपरांत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू हुआ। स्पोर्ट्स मीट में बच्चों के लिए सैक रेस और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कक्षा आठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए इंटर-स्कूल रिले रेस का आयोजन हुआ। खेलो इंडिया के प्रतिभागियों के लिए वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता भी कराई गई। इसके अतिरिक्त, पुरुष एवं महिला वर्ग में 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता हुई, जिसमें अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने भी सक्रिय भागीदारी की। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी द्वारा मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखा गया। जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं है। यह टीम भावना, अनुशासन, निष्पक्षता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति को हार के बाद भी उठकर आगे बढ़ने का साहस प्रदान करता है, और नियमित शारीरिक गतिविधियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने जहानाबाद के निवासियों से अपील की कि “एक घंटा खेल के मैदान में” की भावना को केवल राष्ट्रीय खेल दिवस तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles