Saturday, August 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बासुकीनाथ श्रावणी मेला संपन्न: रिकॉर्ड 46.95 लाख भक्तों ने चढ़ाया जल


बासुकीनाथ राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 इस बार एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ संपन्न हुआ l मेला के पूरे एक महीने के दौरान कहीं भी कोई जनहानि नहीं हुई। बाबा बासुकीनाथ धाम में एक माह तक चले इस विशाल धार्मिक आयोजन में देश भर से पहुंचे 46 लाख 95 हजार 605 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया, फिर भी प्रशासन की चौकस व्यवस्था के चलते मेला शांतिपूर्ण और जीरो कैजुअल्टी के साथ पूरा हुआ। समापन समारोह में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने इसे प्रशासन के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह पहला वर्ष है जब श्रावणी मेला बिना किसी जनहानि के संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण कराना बेहतर तालमेल और नई व्यवस्थाओं का ही नतीजा है, और इसमें जिला प्रशासन, पुलिस बल, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग तथा एनडीआरएफ सहित सभी विभागों की भूमिका अहम रही। 30 जुलाई से शुरू हुए इस मेले में शीघ्र दर्शनम कूपन के जरिए 1 लाख 7 हजार 318 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि 18,036 डाक बम श्रद्धालुओं ने बाबा पर जल चढ़ाया। भीड़ के दबाव के बावजूद व्यवस्था इतनी चाक-चौबंद रही कि मेला अवधि में बिछड़े 21,763 श्रद्धालुओं को सूचना सहायता व्यवस्था के जरिए वापस उनके परिजनों से मिलाया जा सका। शिवगंगा में एनडीआरएफ की तैनाती, निरंतर बिजली आपूर्ति, सफाई, पेयजल, आवासन और यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरे महीने सक्रिय रहा। मेला के दौरान मंदिर की आय के आंकड़े भी चौंकाने वाले रहे। शीघ्र दर्शनम कूपन से 5 करोड़ 36 लाख 59 हजार रुपये, दान पेटी से 42 लाख 69 हजार 190 रुपये, गोलक से 22 लाख 69 हजार 505 रुपये तथा अन्य स्रोतों से 2 लाख 92 हजार 972 रुपये प्राप्त हुए। इसके अलावा भक्तों ने मंदिर को 8,159 ग्राम चांदी और 15 ग्राम सोना भी अर्पित किया। इन सबको मिलाकर मेला अवधि में मंदिर की कुल दर्ज आय 6 करोड़ 4 लाख 92 हजार 417 रुपये रही। समापन समारोह में पूर्व राज्यसभा सांसद अभय कांत प्रसाद ने कहा कि आयोजन में जो भी कमियां रहीं, उन्हें चिन्हित कर आने वाले वर्षों में दूर किया जाना चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल और नगर पंचायत बासुकीनाथ की अध्यक्ष वीणा देवी ने भी प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की। अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार ने स्वागत भाषण में मेला के दौरान सभी विभागों के बीच बने बेहतर समन्वय का जिक्र किया। कार्यक्रम में मेला की सफल व्यवस्था में योगदान देने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles