Sunday, August 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार-झारखंड बॉर्डर पर नदी में डूबने से युवक की मौत:16 घंटे बाद शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी; एक को ग्रामीणों ने बचाया, पिकनिक मनाने पहुंचे थे


बिहार-झारखंड के बॉर्डर इलाके में बेलघटी स्थित बटाने नदी में डूबे एक युवक का शव 16 घंटे बाद बरामद हुआ है। दूसरे की तलाश जारी है। स्नान करने के दौरान हादसा हुआ है। घटना पलामू(झारखंड) जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के डेमा पउरा गांव के पास की है। मृतक की पहचान बोधगया जिले के खरौना गांव निवासी सुरेंद्र गुप्ता के पुत्र रितिक कुमार(23) के तौर पर हुई है। औरंगाबाद में रहकर व्यापार करता था। चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लापता युवक राजू चंद्रवंशी औरंगाबाद का रहने वाला है। जिसकी तलाश जारी है। नदी किनारे पिकनिक मनाने पहुंचे थे सभी जानकारी के अनुसार, शनिवार को औरंगाबाद जिले से युवकों की एक टोली पिकनिक मनाने के लिए हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बेलघटी के समीप बटाने नदी पहुंची थी। पिकनिक के दौरान तीन युवक नदी में नहाने लगे। इस दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। युवकों को नदी में डूबता देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद टिकरी रोड स्थित मिनी बिगहा निवासी राजेंद्र साव को नदी से बाहर निकाल लिया। उसे गंभीर हालत में हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, रितिक कुमार और राजू चंद्रवंशी का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों की तलाश शुरू की गई। घंटों की तलाश के बाद रविवार सुबह रितिक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। हालांकि, राजू का अब तक पता नहीं चल पाया है। भाई ने लगाया साजिश का आरोप लापता राजू चंद्रवंशी के बड़े भाई उत्तम कुमार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि राजू की मौत महज हादसा नहीं, बल्कि दोस्तों द्वारा साजिश के तहत की गई हत्या हो सकती है। उत्तम कुमार के अनुसार, राजू ने गुप्ता जाति की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। उसके एक पुत्र और एक पुत्री भी है। आरोप लगाया कि दोस्तों ने साजिश के तहत उसके भाई की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के विभिन्न पहलुओं को खंगाला जा रहा है। साथ ही लापता राजू चंद्रवंशी की तलाश भी लगातार जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय नदी में मौजूद तीनों युवकों के साथ वास्तव में क्या हुआ था। हरिहरगंज थाना के एसआई इनामुल खान ने बताया कि रितिक कुमार का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles