Sunday, August 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में पोखर में डूबने से छात्र की मौत:पूजा के लिए मंदिर गया था, स्नान करते समय गहरे पानी में गया


सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दुखद हादसा हुआ। नौकचा महादेव मंदिर परिसर स्थित पोखर में डूबने से 9 वर्षीय छात्र विवेक पंडित की मौत हो गई। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान महिषी थाना क्षेत्र के महापुरा वार्ड नंबर-10 निवासी मंजेश पंडित के पुत्र विवेक पंडित के रूप में हुई है। विवेक गांव के मिडिल स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था। उसके पिता मंजेश पंडित लुधियाना में मजदूरी करते हैं और घटना के समय वहीं थे। मृतक के दादा तेतर पंडित ने बताया कि विवेक रविवार सुबह गांव के अन्य बच्चों के साथ साइकिल से नौकचा महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने गया था। स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया मंदिर परिसर में स्थित तालाब में स्नान करने के दौरान विवेक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बच्चों ने जब उसे काफी देर तक नहीं देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तालाब में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद विवेक का पता नहीं चला। तीन घंटे बाद पानी में तैरता मिला शव करीब तीन घंटे की तलाश के बाद विवेक का शव पानी में तैरता हुआ ऊपर आया। शव मिलते ही मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों में मातम पसर गया। पुलिस ने शुरू की पोस्टमार्टम की कार्रवाई घटना की जानकारी मिलने पर महिषी थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बालक की मौत डूबने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles