Sunday, August 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद ने सिटिंग वॉलीबॉल ट्रॉफी जीती:गयाजी को हराकर 15वीं राज्यस्तरीय टूर्नामेंट पर कब्जा, समापन समारोह में खिलाड़ी हुए सम्मानित


गयाजी में आयोजित 15वीं राज्य स्तरीय सिटिंग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को जहानाबाद ने जीत लिया। जहानाबाद की टीम ने रोमांचक मुकाबले में गयाजी को लगातार दो सेटों में 21-19 और 21-17 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। गयाजी की टीम ने भी जीत के लिए प्रयास किया, लेकिन निर्णायक पलों में जहानाबाद के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। टूर्नामेंट के समापन समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मद्य निषेध विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर प्रियरंजन, प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ. नीरज कुमार (अपनी पत्नी के साथ) और मुखिया आदित्य कुमार उपस्थित थे। अतिथियों ने विजेता टीम और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्ष की सीख देता है। संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी, महासचिव राजेश कुमार और सचिव अशरफ अली ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। लूडो प्रतियोगिता में पारस कुमार रहे अव्वल

कार्यक्रम के दौरान एक अन्य जिला स्तरीय लूडो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी रणनीति और सूझबूझ का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पारस कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दिवेश कुमार पाठक को द्वितीय स्थान से संतोष करना पड़ा। लूडो प्रतियोगिता के फाइनल मैच का संचालन रेफरी संतोष कुमार मिश्रा ने किया।

मोहम्मद हामिद अली ने संभाली मंच संचालन की कमान
पूरे आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मोहम्मद हामिद अली ने मंच संचालन की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, आयोजकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
15वीं राज्य स्तरीय सिटिंग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का यह आयोजन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles