![]()
दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में पांच साल की बच्ची से रेप की कोशिश का मामला सामना है। बिस्किट का लालच देकर आरोपी बच्ची को अपने साथ घर ले गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपी जमाहिर हलखोर(40) को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी जमाहिर घर के पास ही रहता है। बहाने से मेरी बच्ची को लेकर गया। मेरे बेटे ने उसे जाते देख लिया था। उसने घर आकर पूरी बात बताई। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उसके घर का गेट अंदर से बंद था। गेट खोलकर उसे बाहर निकला। समय पर हमलोगों के पहुंचने से उसका भेद खुल गया। लंबे समय से उसकी हरकतों को लेकर संदेह था। पड़ोसियों ने भी की कड़ी कार्रवाई की मांग घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पड़ोस की एक महिला ने बताया कि आरोपी की उम्र करीब 40-45 साल है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एक अन्य पड़ोसी ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर में ले गया था। घटना के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। बच्ची के पिता ने पहले भी आरोपी की कुछ गतिविधियों को लेकर आशंका जताई थी। मामले सामने आने के बाद ग्रामीणों ने आोरपी के घर के बाहर ताला लगा दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार एसडीपीओ कमतौल एसके सुमन ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का बयान भी दर्ज किया गया है। मामला गंभीर है और इस तरह की घटना को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि, उनके अनुसार थाना में लिखित आवेदन अभी प्राप्त नहीं हुआ है। लिखित आवेदन मिलने के बाद उसमें लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दरभंगा में 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश:40 साल का आरोपी पड़ोसी अरेस्ट, बिस्किट का लालच देकर अपने घर ले गया था
