Monday, August 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारी:सीने में लगी, हालत गंभीर, दुकान बंद कर बाइक से घर घर गरभुआ लौट रहे थे


बेतिया जिले में सोमवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया। व्यवसायी के सीने में गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को तत्काल इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल व्यवसायी की पहचान सिरिसिया थाना क्षेत्र के गरभुआ गांव निवासी गोविंदा साह के रूप में हुई है। गोविंदा साह मनुआपुल स्थित अपनी सोने-चांदी की दुकान बंद कर सोमवार देर शाम बाइक से अपने घर गरभुआ लौट रहे थे। रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने मारी गोली इसी दौरान रास्ते में घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों और परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल गोविंदा साह को तुरंत जीएमसीएच, बेतिया ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से जानकारी जुटाने के साथ ही अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के पीछे क्या कारण था और इसमें कितने अपराधी शामिल थे। फिलहाल गोली मारने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। रंजिश और लूट समेत सभी एंगल पर जांच पुलिस व्यवसायी के साथ किसी पुरानी रंजिश, लूट या अन्य आपराधिक कारण समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा किया जाएगा और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles