![]()
सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्वीफ्ट कार से 1680 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा। बरामद शराब 14 प्लास्टिक के बोरों में रखी हुई थी। सोमवार रात 9 बजे किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कार के जरिए नेपाली देसी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अभुआर पलार के समीप जरौली रोड पर वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने एक स्वीफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही कार सवार तस्करों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली। 14 बोरों में मिलीं शराब की बोतलें तलाशी के दौरान कार में 14 प्लास्टिक के बोरे मिले। बोरे खोलकर जांच करने पर उनमें नेपाली देसी शराब की बोतलें मिलीं। पुलिस के अनुसार, कुल 1680 बोतल शराब बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान भपटियाही थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी रामशंकर कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं, उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। शराब लदी कार जब्त, फरार तस्कर की तलाश पुलिस ने शराब लदी स्वीफ्ट कार (WB06C0550) को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर शराब की खेप के स्रोत और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार वाहन जांच और गश्त अभियान चला रही है।
सुपौल में कार से 1680 बोतल नेपाली शराब मिली:14 बोरों में छिपाकर ले जा रहा था तस्कर; एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
