Tuesday, September 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर- करंट लगने से अधेड़ की मौत:खेत से घर लौट रहे थे, रास्ते में बिजली के टूटे तार में हाथ टच होते ही लगा झटका


भोजपुर में करंट लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई। खेत से घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक की पहचान वंशी राम(45) के तौर पर हुई है। पेशे से मजदूर थे। घटना चांदी थाना क्षेत्र के नरबीरपुर गांव की है। मृतक के छोटे भाई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की दोपहर खेत गए थे। काम खत्म होने के बाद घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में पोल से बिजली का तार टूटकर लटका हुआ था। उन्होंने सोचा कि लटक रहे बिजली के तार को हाथ से हटा दूं। तार में हाथ टच होते हुए उन्हें झटका लगा और सड़क पर गिर पड़े। पीछे से आ रहे लोगों ने उन्हें जमीन पर गिरा देखा। आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक चार भाई-बहन में सबसे बड़े थे। परिवार में पत्नी रिंकू देवी, तीन पुत्री अंकिता, रीमा, कृति और एक पुत्र अमित है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles