Monday, October 19, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर के सुल्तानगंज में होटल मैनेजर पर हमला:ड्यूटी से घर लौट रहे थे, बाइक सवार अपराधियों ने पीछा करके मारी गोली; रुपए छीनने का आरोप


भागलपुर के सुल्तानगंज में होटल मैनेजर कंचन कुमार सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी। छिनतई का विरोध करने पर बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराय गया है। तीन बाइक से पहुंचे छह अपराधी कंचन कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार रात करीब 10 बजे होटल से काम खत्म कर लौट रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने उनका पीछा किया और गोली चला दी। घुटने के नीचे गोली लगी है। अपराधियों ने रुपए छीनने की भी कोशिश की है। दो बच्चों की जिम्मेदारी, सुरक्षा की चिंता कंचन बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के सोताडीह के निवासी हैं। उनके दो बच्चे हैं और परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के ऊपर है। घटना के बाद उन्होंने अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। लगातार वारदातों से बढ़ी चिंता कंचन का कहना है कि इलाके में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। आए दिन हो रही वारदातों से आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की है। घटना के कारणों, आरोपियों की पहचान और रुपए छीने जाने के मामले में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles