Tuesday, September 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया में सांप ने युवक को डसा, मौत:धान के खेत में काम कर रहा था, इलाज के समय गई जान


अररिया जिले के भरगामा प्रखंड के मौजहा गांव के वार्ड नंबर-04 में मंगलवार को सांप के काटने से 35 साल जे एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मौजहा गांव निवासी सिकंदर ऋषि देव के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार, सिकंदर ऋषि देव धान के खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान खेत में एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने के बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी। इलाज के दौरान गई जान परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय स्थानीय एक ओझा के पास ले गए। वहां काफी समय तक झाड़-फूंक कराने के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन सिकंदर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भरगामा लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें आगे के इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। परिजन सिकंदर को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ननकी देवी ने बताया कि उनके पति को धान के खेत में सांप ने डसा था। ग्रामीणों ने कहा कि सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles