Tuesday, September 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना में डेंगू से पहली संदिग्ध मौत:कुर्जी अस्पताल में लोयला स्कूल कर्मचारी ने तोड़ा दम, 5 दिन से था तेज बुखार


पटना में डेंगू के मामले अब बढ़ते जा रहे हैं। इस साल डेंगू से पहली संदिग्ध मौत हुई है। कुर्जी स्थित एक अस्पताल में इलाज के समय 30 साल के इंद्रदेव दास की मंगलवार दोपहर मौत हो गई। इंद्रदेव कुर्जी के लोयला हाईस्कूल में कर्मचारी थे और झारखंड के सिमडेगा जिले के रहने वाले थे। परिवार के लोगों के मुताबिक, इंद्रदेव को पिछले करीब पांच दिनों से तेज बुखार था। बुखार लगातार रहने और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कुर्जी स्थित अस्पताल में एडमिट कराया गया। अस्पताल में जांच के दौरान उनमें डेंगू संक्रमण का पता चला। प्लेटलेट्स कम होने पर बिगड़ी हालत परिजनों का कहना है कि इलाज के समय उनकी हालत लगातार खराब होती गई। प्लेटलेट्स कम होने पर डॉक्टरों ने इलाज तेज किया, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ। मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इंद्रदेव की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग को भी इस मामले की जानकारी मिली है, लेकिन विभाग ने फिलहाल इसे डेंगू से हुई मौत के रूप में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पटना के सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र मंडल ने बताया कि उन्हें अभी इस मौत की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने के बाद मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles