Tuesday, September 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

यूएमएस ननईकला में चावल चोरी के आरोप की जांच, बीईओ ने कहा-स्टॉक में मिली पूरी मात्रा

प्रतापपुर प्रखंड के यूएमएस ननईकला में मध्याह्न भोजन के चावल की कथित चोरी के मामले की जांच करने सोमवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईओ) किशोर कुमार विद्यालय पहुंचे। इस दौरान पंचायत के मुखिया सुरेश राम, बीपीओ अजय दास, एमडीएम प्रभारी प्रदुमन कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बीईओ ने ग्रामीणों से मामले की जानकारी लेने के साथ विद्यालय के स्टोर रूम, डोर-स्टेप डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त चावल तथा स्टॉक पंजी की जांच की। जांच के दौरान उपलब्ध दस्तावेजों और विद्यालय में मौजूद चावल के स्टॉक का मिलान किया गया। बीईओ के अनुसार, गोदाम से विद्यालय के लिए निर्धारित 32 बोरा चावल में से 14 बोरा चावल विद्यालय को उपलब्ध कराया गया था। जांच के दौरान विद्यालय के स्टोर रूम में 14 बोरा चावल पाया गया। बीईओ किशोर कुमार ने बताया कि डोर-स्टेप डिलीवरी के माध्यम से विद्यालय को जितनी मात्रा में चावल उपलब्ध कराया गया था, जांच के दौरान विद्यालय में उतनी ही मात्रा में चावल मौजूद मिली। ऐसे में चावल चोरी से संबंधित लगाए गए आरोप जांच में सही नहीं पाए गए। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा लगाए गए चोरी के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए मामले को खारिज कर दिया। आरोप को बताया बे​बुनियाद हालांकि, ग्रामीणों की मांग को देखते हुए बीईओ ने तत्काल प्रभाव से विजय कुमार को प्रभारी प्रधानाध्यापक के प्रभार से मुक्त कर दिया। इसके बाद विद्यालय के सहायक अध्यापक मुकेश कुमार को प्रभारी प्रधानाध्यापक का प्रभार सौंपा गया। पंचायत के मुखिया सुरेश राम ने भी चावल चोरी के आरोप को बेबुनियाद बताया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles