Wednesday, September 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन ने जताया आक्रोश

डुमरी विधानसभा के विधायक जयराम महतो के खिलाफ झारखंड पुलिस एसोसिएशन, आईआरबी-01 जामताड़ा शाखा ने विरोध जताया है। एसोसिएशन की ओर से विधायक पर पुलिसकर्मियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने और पुलिस की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। एसोसिएशन के अनुसार 21 अगस्त 2026 की रात विधायक जयराम महतो ने अपने मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रवि कुमार, थाना प्रभारी बरवाअड्डा, धनबाद जिला से बातचीत की। एसोसिएशन का आरोप है कि इस दौरान विधायक ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी और कहा कि सरकार को बदलने दो, तुम झारखंड के जिस थाने में रहोगे, तुमको खोजकर तुम्हारी नौकरी बर्बाद कर दूंगा।एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि विधायक जयराम महतो द्वारा लगातार सोशल मीडिया और प्रेस के माध्यम से हरपल पुलिसकर्मियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो जारी किए जा रहे हैं। इससे वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के सम्मान और गरिमा को ठेस पहुंच रही है। एसोसिएशन ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि का ऐसा आचरण झारखंड पुलिस एसोसिएशन और उसके सदस्यों को पीड़ा पहुंचा रहा है। बताया गया कि झारखंड पुलिस एसोसिएशन केंद्रीय कार्यालय, झारखंड, रांची के तमाम पदाधिकारियों ने सदस्यों की भावना और विधायक के कथित कृत्य के विरोध में आंदोलनात्मक निर्णय लिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles