
West Bengal Weather Forecast 3 September: गंगा के मैदानी इलाकों में पश्चिम बंगाल के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा है. इसकी वजह से दक्षिण बंगाल में बृहस्पतिवार (3 सितंबर) से बारिश की तीव्रता कम होने लगेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है.
जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग के लिए ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी ने उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कहा है कि इन जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. दार्जिलिंग, मालदा, अलीपुरदुआर और दक्षिण दिनाजपुर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है. कुछ जगहों पर वज्रपात भी होने की आशंका है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.
दार्जिलिंग में लोको शेड गिरा, 8 रेलकर्मी घायल
पश्चिम बंगाल की राजधानी समेत कई जिलों में भारी बारिश के कारण शहरों और कस्बों के निचले इलाकों में पानी भर जाने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ. कोलकाता में भी लोगों को जलजमाव का सामना करना पड़ा. दार्जिलिंग में भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन का लोको शेड ट्रेन के एक इंजन पर गिर गया. इससे इंजन तो क्षतिग्रस्त हुआ ही, 8 रेलवेकर्मी भी घायल हो गये. गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आयी.
ये भी पढ़ें: PHOTOS: उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश, दार्जिलिंग में इंजन पर गिरा लोको शेड, 8 घायल कर्मचारियों ने दिखाया साहस
बीरभूम के श्रीनिकेतन में सबसे ज्यादा 263 मिमी वर्षा
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे के दौरान कोलकाता के अलीपुर में 127 मिलीमीटर वर्षा हुई. राज्य में सबसे अधिक 263 मिलीमीटर वर्षा बीरभूम जिले के श्रीनिकेतन में हुई.
ये भी पढ़ें: लगातार बारिश से बोलपुर शहर की सड़कें जलमग्न, उदयनपल्ली समेत कई वार्डों में बाढ़ जैसे हालात
डीवीसी ने 1.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा
दामोदर घाटी जलाशय विनियमन समिति (DVRRC) ने मैथन और पंचेत जलाशयों में जलस्तर बढ़ने के बाद 1.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका जतायी गयी है. तेनुघाट बांध से पानी छोड़े जाने की संभावना के बीच डीवीसी ने पानी छोड़ा है.
ये भी पढ़ें: DVC Water : मैथन और पंचेत का बढ़ा जलस्तर, डीवीसी ने अब तक छोड़ा एक लाख 20 हजार क्यूसेक पानी
दुर्गापुर बराज से छोड़ा 1.11 लाख क्यूसेक पानी
दुर्गापुर शहर और आसपास के इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश में निचले इलाके जलमग्न हो गये. दुर्गापुर बराज का जलस्तर बढ़ने पर यहां से 1,11,400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इसकी वजह से स्थिति और बिगड़ने की आशंका है.
ये भी पढ़ें: 3 दिन से मूसलाधार बारिश, दुर्गापुर बराज का बढ़ा जलस्तर, 111400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, निचले इलाके जलमग्न
आसनसोल में 115 मिलीमीटर वर्षा से हालात बिगड़े
आसनसोल में 115 मिलीमीटर वर्षा से जनजीवन तरह अस्त-व्यस्त हो गया. दामोदर की सहायक नदी गरुई का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन की भी चिंदा बढ़ गयी है. प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. जलजमाव वाले इलाकों में जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को उधर जाने से रोका जा रहा है.
ये भी पढ़ें: आसनसोल में 115 मिमी बारिश, दामोदर की सहायक गरुई नदी का जलस्तर बढ़ा, कई पुलों व मार्गों पर यातायात बंद
बंगाल के इन जिलों में वर्षा की चेतावनी
- कलिम्पोंग
- जलपाईगुड़ी
- कूचबिहार
- अलीपुरदुआर
- हुगली
- पूर्व बर्धमान
- पश्चिम बर्धमान
- बीरभूम
- कोलकाता
- उत्तर 24 परगना
- दक्षिण 24 परगना
- हावड़ा
- मुर्शिदाबाद
- नदिया
इन जगहों पर 100 मिमी से अधिक वर्षा
| स्थान | जिला | वर्षापात |
| श्री निकेतन | बीरभूम | 263 मिमी |
| बर्नपुर | पश्चिम बर्धमान | 210 मिमी |
| अलीपुर | कोलकाता | 130 मिमी |
| बैरकपुर | उत्तर 24 परगना | 120 मिमी |
| घेरोपाड़ा | बीरभूम | 120 मिमी |
| आसनसोल | पश्चिम बर्धमान | 116 मिमी |
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, जानें कल कैसा रहेगा मौसम
The post मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा लो प्रेशर एरिया, बंगाल में 2 दिन तक होती रहेगी बारिश appeared first on Prabhat Khabar.

