Thursday, September 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ड्यूटी से लौट रहे दारोगा की सड़क हादसे में मौत:बांका में पोस्ट ऑफिस के पास हुआ हादसा, साथी का दोनों पैर-सिर जख्मी


बांका टाउन थाना में तैनात एसआई सूरज भूषण की बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा टाउन थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस के पास हुआ। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दुर्घटना किस वाहन से हुई और किन हालात में हुई। एसआई सूरज भूषण ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने साथी सागर कुमार के साथ बाइक से आवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पोस्ट ऑफिस के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। बाइक पर सवार शख्स घायल दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर अफसार अली ने जांच के बाद एसआई सूरज भूषण को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक पर सवार सागर कुमार गंभीर घायल हैं, जिनका सदर अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ अमर विश्वास और टाउन थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों के साथ-साथ दुर्घटना में शामिल वाहन का भी पता लगा रही है। सदमे में है दरोगा की पत्नी इधर, दारोगा की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। पति का शव देखकर पत्नी सदमे में थी। इस घटना से पुलिस महकमे में भी शोक का माहौल है। घटना के बाद परिजनों का 4ओ रोकर कर बुरा हाल है। एसडीपीओ अमर विश्वास ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles