Thursday, September 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में पूजा में जा रही मां-बेटी से छेड़छाड़:जंगल ले जाने की कोशिश; एक आरोपी पकड़ा गया, दो फरार


पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को पूजा में शामिल होने जा रही आदिवासी मां-बेटी के साथ तीन युवकों द्वारा छेड़छाड़ और उन्हें जबरन जंगल की ओर ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना भीखही-पलवा से डाली जाने वाली सड़क पर वन विभाग की नर्सरी के पास सुनसान इलाके की है। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खुद को घिरता देख तीनों युवक बाइक छोड़कर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए युवक की पहचान नावा बाजार प्रखंड के सोहदाग निवासी इम्तियाज अंसारी के रूप में हुई है। डाली में पूजा समारोह में शामिल होने जा रही थीं महिलाएं बताया गया कि मां-बेटी डाली गांव में आयोजित पूजा समारोह में शामिल होने जा रही थीं। रास्ते में वन विभाग की नर्सरी और घना जंगल होने के कारण यह इलाका काफी सुनसान रहता है। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। दोनों महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने लगे। इसके बाद उन्हें जबरन जंगल की ओर ले जाने का प्रयास किया गया। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तीनों आरोपी भागने लगे। बाइक की डिक्की से संदिग्ध कच्चा मांस मिला ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक की बाइक की तलाशी ली। बाइक की डिक्की से संदिग्ध कच्चा मांस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह यह मांस एक रिश्तेदार के घर से लेकर सोहदाग स्थित अपने घर जा रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के कब्जे से लेकर हिरासत में थाना ले गई। पुलिस ने आरोपी की बाइक और बरामद मांस को भी जब्त कर लिया है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। थाना पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फरार दोनों युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस बरामद सामान और घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles