Thursday, September 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में 9 सितंबर तक आफत की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

West Bengal Weather Forecast: उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश पर बने वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया (Well Marked Low Pressure Area) और दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश के ऊपर सक्रिय अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Upper Air Cyclonic Circulation) के कारण पश्चिम बंगाल में मानसून फिर अत्यंत उग्र रूप धारण कर चुका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के क्षेत्रीय मौसम केंद्र अलीपुर (कोलकाता) ने 3 सितंबर को यह जानकारी दी.

वर्षा-वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग ने एक स्पेशल बुलेटिन जारी कर कहा है कि राज्य के कई जिलों में 9 सितंबर तक लगातार भारी बारिश (07-11 सेमी) होगी. इस दौरान तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने और भारी वज्रपात (Thunderstorm & Lightning) का भी अलर्ट जारी किया गया है.

दीघा से बंगाल की खाड़ी तक फैला मानसून ट्रफ

मौसम कार्यालय के अनुसार, मानसून ट्रफ (Monsoon Trough) वर्तमान में दीघा और पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा में बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है. इसके प्रभाव से दक्षिण बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है.

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा लो प्रेशर एरिया, बंगाल में 2 दिन तक होती रहेगी बारिश

24 घंटे में दक्षिण बंगाल में कहां, कितनी बारिश हुई?

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे से दौरान दक्षिण बंगाल में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई.

जगह का नाम जिले का नाम वर्षापात
मंगलकोट पूर्व बर्धमान 80 मिमी
अलीपुर कोलकाता 70 मिमी
नलहाटी बीरभूम 70 मिमी
कांडी मुर्शिदाबाद 60 मिमी
दमदम उत्तर 24 परगना 60 मिमी
सॉल्ट लेक उत्तर 24 परगना 50 सेमी
तिलपाड़ा बराज बीरभूम 40 मिमी
आमतला मुर्शिदाबाद 40 मिमी
सुरी बीरभूम 40 मिमी
घेरोपाड़ा बीरभूम 30 मिमी
हेतमपुर बीरभूम 30 मिमी
श्री निकेतन बीरभूम 30 मिमी
बशीरहाट उत्तर 24 परगना 30 मिमी
मानकर पूर्व बर्धमान 30 मिमी
बैरकपुर उत्तर 24 परगना 30 मिमी
कल्याणी नदिया 30 मिमी

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर बंगाल में कहां, कितनी हुई वर्षा?

जगह का नाम जिले का नाम वर्षापात
सिंगीमारी कूचबिहार 40 मिमी
रायगंज उत्तर दिनाजपुर 20 मिमी
लावा कलिम्पोंग 10 मिमी
मालदा मालदा 10 मिमी

दक्षिण बंगाल के लिए 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी | Weather Warning

  • 4-5 सितंबर : पूर्व बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश (7-11 सेमी) और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है.
  • 5-6 सितंबर : पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों में भारी बारिश का अलर्ट.
  • 8-10 सितंबर : बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान में फिर से शुरू होगा भारी बारिश का दौर.

ये भी पढ़ें: PHOTOS: उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश, दार्जिलिंग में इंजन पर गिरा लोको शेड, 8 घायल कर्मचारियों ने दिखाया साहस

उत्तर बंगाल के लिए 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी | Weather Warning

  • 4-6 सितंबर : कूचबिहार, मालदा, अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी और दक्षिण दिनाजपुर जिलों में गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ भारी बारिश (7-11 सेमी) की चेतावनी.
  • 6-8 सितंबर : दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार जिलों में भारी बारिश होने की संभावना.

ये भी पढ़ें: आसनसोल में 115 मिमी बारिश, दामोदर की सहायक गरुई नदी का जलस्तर बढ़ा, कई पुलों व मार्गों पर यातायात बंद

संभावित प्रभाव और मौसम विभाग की सलाह

भारी बारिश के दौरान निचले शहरी इलाकों और अंडरपास में जलजमाव हो सकता है. खड़ी फसलों व बागवानी को नुकसान हो सकता है. आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. तेज हवाओं के साथ वर्षा की वजह से कच्चे मकानों या दीवारों को क्षति पहुंच सकती है.

आंधी-तूफान और वज्रपात के समय क्या करें?

मौसम विभाग ने कहा है कि आंधी-तूफान और वज्रपात के समय पक्की छत के नीचे शरण लें. पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों. जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाये रखें. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें. मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की चेतावनी और सलाह को गंभीरता से लें. उसकी कतई अनदेखी न करें.

ये भी पढ़ें: लगातार बारिश से बोलपुर शहर की सड़कें जलमग्न, उदयनपल्ली समेत कई वार्डों में बाढ़ जैसे हालात

The post बंगाल में 9 सितंबर तक आफत की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles