UP HSRP Mandatory | Fine For No High Security Plates; Mobile SMS Alerts

Date:

राज्य में वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को लेकर परिवहन विभाग ने अभियान तेज कर दी है। अब सभी श्रेणी के वाहनों में HSRP लगाना पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है। जिन वाहन मालिकों ने अभी तक अपनी गाड़ी में HSRP नहीं लगवाई है, उन्हें विभ

.

लेकिन इसी बीच कई वाहन मालिकों की शिकायत सामने आई है कि उनकी गाड़ी में HSRP लगी हुई है, फिर भी मोबाइल पर HSRP नहीं लगी है, इस तरह का मैसेज आ रहा है। ऐसे में लोग घबरा रहे हैं। विभाग ने इस पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। विभाग ने संकेत दिया है कि भविष्य में जांच के दौरान HSRP नहीं मिलने पर फाइन भी हो सकता है।

क्यों आ रहा है HSRP नहीं होने का SMS?

परिवहन विभाग के सचिव राज कुमार ने बताया कि विभागीय समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई है कि कई वाहनों में HSRP भौतिक रूप से लगी हुई है, लेकिन उसका विवरण विभाग के वाहन सॉफ्टवेयर-पोर्टल पर अपडेट नहीं है।

यानी गाड़ी पर नंबर प्लेट तो लगी है, लेकिन सिस्टम में उसकी एंट्री नहीं हुई है। इसी कारण से सॉफ्टवेयर ऐसे वाहनों को HSRP नहीं लगी की श्रेणी में दिखा रहा है और ऑटोमेटिक SMS भेजा जा रहा है।

जिलों के DTO को भी दिए गए निर्देश

परिवहन विभाग ने राज्य के सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन वाहनों में HSRP लगी है, लेकिन डेटा पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है, उनका सत्यापन करें। सत्यापन के बाद विवरण तुरंत वाहन पोर्टल पर अपलोड करें। किसी भी वाहन मालिक को तकनीकी कारणों से परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करें।

परिवहन विभाग ने संदेश दिया है कि अगर आपकी गाड़ी में HSRP लगी है और फिर भी SMS मिल रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह तकनीकी अपडेट की समस्या हो सकती है। सीधे DTO कार्यालय में संपर्क करें, अपना विवरण अपडेट कराएं और भविष्य की किसी भी असुविधा या जुर्माने से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp