Thursday, September 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में तेज रफ्तार स्विफ्ट ने 2 ड्राइवरों को कुचला:सड़क किनारे चाय पीने उतरे थे दोनों ड्राइवर, दोनों की मौके पर मौत


धनबाद के मैथन ओपी क्षेत्र में मैथन टोल प्लाजा के पास नेशनल हाईवे-19 पर तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आने से दो ट्रक ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, राजस्थान नंबर के राज कंटेनर कंपनी के दो कंटेनर ट्रक टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े थे। दोनों ट्रकों के चालक वाहन को साइड में खड़ा कर चाय पीने के लिए नीचे उतरे थे। इसी दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से धनबाद की तरफ तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ड्राइवरों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जुटी भीड़ दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर एनएच-19 की टीम और मैथन ओपी पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की कतार लगने लगी। मैथन मंडल अध्यक्ष अमर साव और समाजसेवी रंजीत महतो ने पुलिस के साथ मिलकर मौके पर स्थिति संभालने और जाम हटाने में मदद की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सड़क से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और जल्द ही यातायात सामान्य कराया। कार छोड़कर फरार हुआ चालक हादसे के बाद स्विफ्ट डिजायर कार का चालक और उसमें सवार अन्य लोग वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बावजूद चालक और अन्य सवारों के मौके से भाग जाने से पुलिस के सामने उनकी पहचान और गिरफ्तारी की चुनौती है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों मृतकों के शवों को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कार कौन चला रहा था। हादसे के समय उसमें कितने लोग सवार थे। वहीं, मृत ट्रक ड्राइवरों की पहचान और उनके परिजनों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस मैथन ओपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि कार की आवाजाही और उसमें सवार लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे से पहले कार किस दिशा से आ रही थी। पुलिस के अनुसार, फरार चालक और अन्य सवारों की तलाश की जा रही है। साथ ही मृत दोनों ट्रक ड्राइवरों की पहचान और उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने की प्रक्रिया भी चल रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles