Thursday, September 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा मामला:सीआईडी को 2 आरोपियों से पूछताछ की अनुमति


सीआईडी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में बुधवार को जेएसएससी सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी मामले में दो आरोपियों को सीआइडी ने तीन दिनों की रिमांड पर लिया है।जिन्हें रिमांड पर लिया गया है उनमें सोमांश प्रकाश और राहुल कुमार शामिल है। इन दोनों को परीक्षा एजेंसी वेबेल टेक्नोलॉजी ने परीक्षा संचालन का काम दिया था। यह परीक्षा 21 व 22 सितंबर 2024 को हुई थी।इसमें कथित पेपर लीक मामले को लेकर जांच एजेंसी सीआईडी ने एक जनवरी 2025 को सीआईडी थाना में कांड संख्या 01/2025 दर्ज की थी।आरोपियों की ओर से पैरवी करने वाली अधिवक्ता शारदा कुमारी ने बताया कि सीआईडी उन्हें उनके मुव्वकिलों से मिलने नहीं दे रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles