Friday, September 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद गैंगरेप केस में मुख्य आरोपी का कोर्ट में सरेंडर:वारदात में यूज कार भी बरामद, 2 आरोपी पहले ही गिरफ्तार; नाबालिग का इलाज जारी


औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप केस के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस मामले में शामिल दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस तीनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने वारदात में यूज कार को भी बरामद कर लिया है। उधर, गैंगरेप की शिकार बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, कुटुंबा थाना में हुए गैंगरेप केस के मुख्य आरोपी राजू कुमार सिंह उर्फ झुन्नू सिंह ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि 31 अगस्त को कुटुंबा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की सूचना थाना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद औरंगाबाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कांड में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया। औरंगाबाद एसपी ने गठित की थी एसआईटी पुलिस ने घटना की सूचना वाले दिन ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद एसपी ने सदर-1 एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT का गठन किया। टीम को कांड में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में तेजी आई। एसआईटी ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही आसूचना संकलन, ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की गई। वारदात में यूज कार को पटना से किया गया बरामद एसआईटी की जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को 31 अगस्त को ही गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज के साथ तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र का भी इस्तेमाल किया। पुलिस कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। जांच के क्रम में घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त कार की भी तलाश की जा रही थी। लगातार अनुसंधान और तकनीकी सुरागों के आधार पर पुलिस ने 2 सितंबर को घटना में प्रयुक्त कार को पटना से बरामद कर लिया। वाहन की बरामदगी को पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है, क्योंकि इससे मामले की जांच में अहम साक्ष्य मिलने की संभावना है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी और कार की बरामदगी के बाद पुलिस का पूरा फोकस अब मामले के फरार मुख्य आरोपी पर था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच मुख्य आरोपी राजू कुमार सिंह उर्फ झुन्नू सिंह ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी की निगरानी में आगे बढ़ेगी जांच, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी कुटुंबा के इस चर्चित मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर जिला पुलिस लगातार सक्रिय है। घटना के बाद एसपी द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण करने और एसआईटी गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिए जाने के बाद जांच को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया गया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद घटना में प्रयुक्त कार की बरामदगी और अब मुख्य आरोपी के न्यायालय में आत्मसमर्पण से पुलिस की कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अब अनुसंधान के दौरान पुलिस की कोशिश घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करने, उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाने और आरोपों की पुष्टि के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की होगी। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच, बरामद वाहन और अन्य साक्ष्यों को अनुसंधान का हिस्सा बनाया जाएगा। पुलिस की ओर से मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस मामले में मुख्य आरोपी के आत्मसमर्पण के साथ ही पुलिस की ओर से चल रही गिरफ्तारी कार्रवाई को बड़ी सफलता मिली है। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles